प्रदेश में गुरुवार को अंधड़-बारिश और
ओलों ने गर्मी का पारा उतार दिया। पारा पिछले
दिन की तुलना में आठ डिग्री तक गिरा। जयपुर
में कई हिस्सों में आधे से दो घंटे तक तेज बारिश
हुई। बारिश से दो घंटे पहले पारा 38.1 डिग्री था, जो
बारिश के बाद 9.2 डिग्री गिरकर 29.3 डिग्री रह
गया। जवाहर नगर सेक्टर चार के पार्क में खेलते
समय 11 वर्षीय बालक महादेव की करंट से मौत
हो गई। जयपुर, श्रीगंगानगर, झालावाड़, नागौर,
बीकानेर और हनुमानगढ़ में बारिश हुई। अलवर,
नागौर व झालावाड़ में ओले गिरे।